फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से मंगलवार को "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की कानूनी प्रैक्टिस : संभावनाएं, जोखिम एवं नैतिक चुनौतियां" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। स्मार्ट कक्षा में आयोजित वेबिनार में विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कानूनी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, इसके उपयोग से मिलने वाली संभावनाओं, संभावित जोखिमों तथा इससे जुड़ी नैतिक चुनौतियों के संबंध में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डीन डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में कानूनी पेशे की कार्यप्रणाली को व्यापक रूप से प्रभावित करेगी। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को एआई युग में कानूनी नैतिकता की मिली सीख कानून के विद्यार्थ...