सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी में संपन्न हुआ। कार्यशालाओं में विशेषज्ञों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम की विषयवस्तु स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प रही। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक, विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग विकास की गति को और तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम और सतर्क बनान...