प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में साइबर अपराध का एक नया और खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जिसमें ठग खुद को 'प्राचीन वस्तुओं' की कम कीमत में बिक्री का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। एआई से बनी तस्वीरों और फर्जी दस्तावेजों के सहारे हाल ही में दो लोगों से करीब 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए गए। साइबर पुलिस अंतरराज्यीय और विदेशी गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।सिविल लाइंस के एक कारोबारी को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर ठगों ने अमेरिका के संग्रहालय के माध्यम से प्राचीनकालीन सिक्के दिलाने का भरोसा दिया। एआई से तैयार दुर्लभ सिक्कों की तस्वीरें और तथाकथित विदेशी एजेंटों को शामिल कर विश्वास में लिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 1.35 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।...