नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कॉग्निजेंट के मुख्य एआई अधिकारी बाबक होदजात ने कहा है कि कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने के मामले में भारत दुनिया में एक विशिष्ट स्थिति में है। उन्होंने इसके पीछे भारत के मजबूत प्रौद्योगिकी आधार और डिजिटल प्रणालियों की गहरी समझ रखने वाले विशाल कार्यबल को बड़ी वजह बताया। होदजत ने बताया कि भले ही एआई उपकरण अब खुद सॉफ्टवेयर 'कोड' तैयार कर रहे हैं, लेकिन जटिल प्रणाली बनाने और एआई द्वारा किए गए काम की गुणवत्ता की जांच करने के लिए इंसानी विशेषज्ञों की जरूरत हमेशा बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.