लखनऊ, जुलाई 29 -- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई ) उत्तर प्रदेश ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से लखनऊ में सीआईआई उत्तर प्रदेश एआई प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन किया।

सम्मेलन का उद्देश्य सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, नव उद्यमों, शिक्षाविदों और नवाचार से जुड़े विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, आर्थिक विकास और डिजिटल परिवर्तन पर विचार-विमर्श किया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता है और सरकार नवाचार, डिजिटल आधारभूत ढांचे, नव उद्यमों तथा कुशल मानव संसाधन को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश को इस क्षेत्...