पटना, मार्च 14 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व प्रशासन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों को तेजी से अपनाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। इसके उपयोग से म्यूटेशन अपील और बीएलडीआर एक्ट से संबंधित मामलों में सरकारी या रैयती जमीन से अनधिकृत बेदखली, सीमांकन, और दाखिल-खारिज से उत्पन्न विवादों के निष्पादन में तेजी आएगी। इससे आमजनों को समयबद्ध न्याय मिलेगा। इसके लिए सभी डीसीएलआर और डाटा इंट्री ऑपरेटरों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में विभाग के सचिव गोपाल मीणा और सचिव जय सिंह ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में तकनीक के बढ़ते महत्व के बारे में बताया और कहा कि आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग से कार्यो...