एआई की स्पेशल क्लास करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने सीएचसी के ये डॉक्टर, बढ़ाया बरेली का मान
बरेली, जून 30 -- चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका और आधुनिक उपचार पद्धतियों में इसके प्रभावी उपयोग को लेकर आयोजित देशव्यापी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बरेली मंडल के चिकित्सक भी शामिल रहे। खास बात यह रही कि इस ऑनलाइन एआई क्लास को यूट्यूब पर सर्वाधिक दर्शकों द्वारा देखे जाने के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। प्रशिक्षण पूरा होने पर फरीदपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले बरेली मंडल के इकलौते चिकित्सक हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से 'स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता' विषय पर यह विशेष ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
ऑनलाइन एआई क्लास का महत्व इसमें देशभर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.