कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। कोलकाता के डॉ. आशीष मुखोपाध्याय, सिक्किम के डॉ. हफीज उर रहमान ने छात्राओं से कहा कि एआई का इस्तेमाल बेहद जरूरी है पर इसकी जानकारियों का सत्यापन जरूर कर लें। डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. नीना गुप्ता ने कई जानकारियां साझा कीं। प्रदेश के 20 विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से लगभग 125 छात्र एवं शिक्षक सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...