एआई की सफलता उनके काम के नतीजों से मापें : ओरेकल
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- एआई को अपनाने वाली कंपनियों को सबसे पहले एक ऐसा लक्ष्य तय करना चाहिए, जिसके नतीजों को मापा जा सके। कंपनियों को यह देखना चाहिए कि एआई से उनके काम में कितना सुधार हुआ है, न कि यह कि उन्होंने कितने एआई एजेंट तैनात किए। अमेरिका की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी ओरेकल की एप्लिकेशन डेवलपमेंट की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नतालिया रेचलसन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एआई अब सिर्फ कर्मचारियों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे उनके लिए काम भी करने लगा है। उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि कितने एआई एजेंट तैनात किए गए, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने काम में कितना सुधार किया। कंपनियों के प्रमुखों को ऐसा लक्ष्य चुनना चाहिए, जिसके नतीजों को मापा जा सके। उदाहरण के तौर पर अकाउंटिंग में गलतियों को ठीक करने में लगने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.