बिहारशरीफ, मई 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव में भूमि-विवाद में गोलीबारी व हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अनिल प्रसाद को गिरफ्तार किया था। अब उन्होंने डीएम-एसपी समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजकर यह आरोप लगाया है कि विपक्षी ने एआई की मदद से फर्जी वीडियो फुटेज व फोटो तैयार किया और उन्हें फंसा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी श्रीकांत कुमार शातिर और जालसाज है। उन्होंने फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया। वे कई सालों से उनकी रैयती जमीन से फसल काट रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच कर इंसाफ करने की गुहार लगायी है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...