नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सर्दियों में कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। एयरपोर्ट ने अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम, उन्नत डेटा-आधारित भविष्यवाणी तकनीक और बेहतर रनवे सुविधाओं को शामिल किया है, ताकि कम दृश्यता के दौरान भी फ्लाइट संचालन सुरक्षित और सुचारू रहे तथा यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। डायल एक पायलट परियोजना के रूप में विंटर फॉग एक्सपेरिमेंट का उपयोग भी करेगा, जो 85 फीसद सटीकता के साथ कोहरे की भविष्यवाणी करने का दावा करता है। इससे कोहरे का अनुमान काफी पहले लगाया जा सकेगा। यह जानकारी एयरलाइंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और ग्राउंड स्टाफ को पहले से योजना बनाने और मिलकर काम करने में मदद करेगी...