नई दिल्ली, मई 7 -- एआई की मदद से खतरे वाले इलाकों को किया जाएगा चिह्नित नई दिल्ली। विशेष संवाददाता

सुरक्षा की नई रणनीतियाँ सुरक्षा एजेंसियां भविष्य में एआई की मदद से खतरे वाले इलाकों को चिह्नित करके अपनी सुरक्षा रणनीति तैयार करेंगी। सुरक्षा के लिए एआई के बेहतर उपयोग को लेकर विशेषज्ञों की मदद से कई स्तरों पर काम हो रहा है। एक अधिकारी ने कहा हमने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है जिसमे भविष्य की रणनीति का खाका है। इसमें एआई आधारित सुरक्षा अहम है। हम कई स्तरों पर काम कर रहे हैं इसमें अपराध डेटा विश्लेषण से लेकर संभावित खतरों की पहचान और इसके आधार पर सुरक्षा बलों की तैनाती करना शामिल है।

खतरे का स्कोर अधिकारी ने कहा , योजना कारगर रही तो एआई का उपयोग करके देश के प्रत्येक जिले का उसकी सुरक्षा स्थिति के आधार पर "थ्रेट स्कोर" तय हो सकता है। इसकी मद...