लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ,संवाददाता।मलिहाबाद इलाके में युवती ने बड़ी बहन के देवर पर एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी की हरकत में देवर के साथ ही ननद भी शामिल है। आरोप है कि बहन के निकाह के दौरान देवर की ओछी हरकतों को नजरअंदाज कर पीड़िता शांत रही। चुप्पी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदार को भेज दी। घरवालों ने शिकायत की तो गलती मानी। उसके बाद दोबारा नग्न फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि बहन का निकाह हरदोई के मल्लावां के रहने वाले मशहूद अली अंसारी से हुआ था। निकाह के बाद से ही बहन का देवर मोनिस अली उर्फ चांद उसके पीछे पड़ गया था। बहन का नया रिश्ता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.