एआई की मदद से अधिक प्रभावी होगा शोध : प्राचार्य
प्रयागराज, जुलाई 25 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) की ओर से स्वास्थ्य अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के महत्व विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने एआई के माध्यम से आधुनिक शोध के तरीके पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में चिकित्सा अनुसंधान में एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसका सही और जिम्मेदारी से उपयोग करने पर शोध कार्य अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण होगा। मुख्य वक्ता डॉ. डीके निम ने कहा कि एआई की मदद से शोध के लिए साहित्य जुटाने, रिसर्च प्रोटोकॉल तैयार करने, वैज्ञानिक लेख लिखने, आंकड़ों का विश्लेषण करने, शोध पत्र तैयार करने और अनुदान प्रस्ताव बनाने में मदद मिलती है। संयोजन फिजियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर व ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.