इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- सैफई। बदलते समय और आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच पुलिस व्यवस्था को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने थाना सैफई का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई तकनीक के माध्यम से अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, डाटा विश्लेषण तथा विवेचना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही एआई आधारित टूल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से पुलिस कार्यप्रणाली मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौर...