पटना, जुलाई 11 -- भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ कन्हैया सिंह ने कहा है कि बिहार के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सभी 268 अंगीभूत कॉलेजों और नवसृजित 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण को अनिवार्य किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। शनिवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कह कि यह एक अत्यंत दूरदर्शी और युगांतकारी कदम है। इस ऐतिहासिक नीतिगत फैसले से बिहार के उच्च शिक्षा जगत में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा, जिससे हमारे राज्य के विद्यार्थियों में रोजगार की असीम नई संभावनाएं पैदा होंगी। अब बिहार के युवा भी वैश्विक स्तर की मल्टीनेशनल कंपनियों में आसानी से प्रतिष्ठित नौकरियां हासिल कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से बच्चों में व्यावहारिक कौशल विकास होगा और वे आधुनि...