आगरा, मार्च 16 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईईटी में चल रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी पर बात हुई। एआई फॉर ऑल कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थियों को एआई के दौर में उभरती तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंघल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा के गहरे संबंधों को समझाया। उन्होंने बताया कि डेटा सुरक्षा अब केवल तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय बन चुका है। डॉ. सिंघल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जहां एआई सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, वहीं डीपफेक, एआई मालवेयर और एआई फिसिंग जैसे खतरों ने साइबर अपराध की प्रकृति को और अधिक जटिल बना दिया है। उन्होंने पारंपरिक सुरक्षा मॉडलों के स्थान पर जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.