एआई का सकारात्मक प्रयोग युवाओं के लिए आवश्यक
आजमगढ़, सितम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डेंटल कॉलेज इटौरा में चल रहे दस दिवसीय शिविर के नौंवें दिन वाराणसी 'बी' ग्रुप एनसीसी हेडक्वार्टर के ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार ने मंगलवार को शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर ऑफिस, स्टोर, ट्रेनिंग एरिया, फायरिंग एरिया, फ्लैग एरिया कंपटीशन और अभिलेखों का अवलोकन किया। इस मौके पर ग्रुप कमांडर विकास कुमार पंजियार ने कहा कि यह शिविर आरडीसी की पूर्व तैयारी के लिए एक शिविर है। जिसमें चयनित कैडेटों को फिल्टर करते हुए जनवरी माह के गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी और सतर्कता अति आवश्यक है। युवाओं को इस मुद्दे पर सजग रहने की आवश्यकता है। एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा वर्दीधारी संगठन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.