दरभंगा, सितम्बर 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग तथा अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रिसर्च विद एआई : फ्रॉम आइडियाज टू इनोवेशन विषयक पांच दिवसीय हस्त-प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में एआई से संबंधित ऐसी हस्त-प्रशिक्षण कार्यशालाएं आवश्यक हैं, ताकि शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी केवल तकनीक का उपयोग करना ही न सीखें, बल्कि उसके सार्थक, नैतिक, बौद्धिक एवं जिम्मेदार उपयोग को भी समझें। उन्होंने प्रतिभागियों से एआई को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करने के बजाय अपनी मौलिक सोच, वैचारिक स्पष्टता एवं शोध क्षमता को मजबूत करने वाले साधन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला का उद्देश्य कुलपति ने कहा कि...