कानपुर, फरवरी 28 -- एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी ने कृतिम बुद्धिमत्ता पर वैल्यू-एडेड कार्यक्रम का आयोजन किया। इस तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को मिडजर्नी और वीवी जैसे प्रमुख जनरेटिव एआई टूल्स का गहन प्रशिक्षण दिया गया। संचालन पीकेपी हेड पुनकुज्झाली ने किया। उन्होंने फैशन एवं टेक्सटाइल उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट से लेकर सिलुएट एक्सप्लोरेशन और मार्केटिंग कैम्पेन तक की प्रक्रिया में भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन राज कुशवाहा के कहा कि टुमॉरो फर्स्ट विज़न छात्रों को उद्योग की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.