एआई का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में सोमवार को 'कानून के विद्यार्थियों के लिए एआई का उपयोग' विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपयोगी है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर होना उचित नहीं है।कहा कि सोशल मीडिया और रील्स के कारण युवाओं की एकाग्रता प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को असाइनमेंट और परियोजनाओं के लिए केवल एआई पर निर्भर रहने के बजाय पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आदेश कुमार ने स्वागत किया और विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.