जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि एआई एक अच्छा सेवक है, लेकिन बेहद खराब मालिक साबित हो सकता है। इसलिए हमें इसका उपयोग केवल एक उपकरण के रूप में करना चाहिए, न कि इसे अपना मार्गदर्शक बनाना चाहिए।वे साकची स्थित एक डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के इस युग में बच्चों को एआई के बारे में जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे इसकी क्षमताओं को समझकर अपनी योग्यता को बढ़ा सकें।उन्होंने बताया कि इस संस्थान में विद्यार्थियों को एआई की विशेषताओं और उपयोग के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के साथ समझौता कर साकची में अध्ययन केंद्र शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.