कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू की ओर से कैम्पस एआई प्रमोशन पहल के तहत एडुबडी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय एआई कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। जिसमें बीसीए एवं बीबीए संचालित करने वाले संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 100 शिक्षक एवं प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि एक भविष्य उन्मुख, तकनीक-सक्षम एवं उत्तरदायी शैक्षणिक परिवेश का निर्माण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...