गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित एआई फॉर ऑल कार्यशाला के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। डीडीयू, एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा बड़े स्तर पर पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। कार्यशाला का आयोजन 15 अप्रैल से प्रारम्भ होगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग एवं साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह 21 घंटे का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसे 60 दिनों में पूरा किया जा सकेगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पंजीकरण के साथ-साथ अब डेटा संकलन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.