प्रयागराज, फरवरी 13 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गाया। इस अवसर पर 'रेडियो और एआई' विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन द्वितीय सेमेस्टर की सविथा दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए मीडिया स्टडीज द्वितीय सेमेस्टर के आदित्य शेखर दुबे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तीसरे स्थान पर बीवोक मीडिया प्रोडक्शन चतुर्थ सेमेस्टर की श्रुति शुक्ला रहीं। वहीं इसी पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर के अभिनव सिंह को चौथा स्थान मिला। सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि एआई कभी भी हमारी आवाज का पर्याय नहीं बन सकता। यह इसलिए कि हर शब्द को हम मनोभावों के साथ प्रस्तुत करते हैं। वहीं रेडियो एडिटिंग के अध्यापक सचिन मेहरोत्रा ने कहा...