कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सभी छात्र-छात्राओं तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा कोर्स पहुंचाने वाले जिला समन्वयकों को सम्मानित किया गया। एआई कोर्स के समन्वयकों को कलाम फाउंडेशन के संस्थापक सृजन पाल सिंह और साइबर सुरक्षा के समन्वयकों को आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के साथ कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सम्मानित किया। सीएसजेएमयू से संबद्ध आठ जिलों के समन्वयकों ने तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए विवि के प्रयास को सफल बनाया है। समन्वयकों ने विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों को इसका महत्व और उज्जवल भविष्य की जानकारी दी। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में कलाम फाउंडेशन के संस्थापक सृजन पाल सिंह व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने डॉ. विन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.