प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग की नई मांगों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने अपने एमटेक कार्यक्रमों को नए स्वरूप में ढाल दिया है। संस्थान में संचालित सभी एमटेक कोर्स अब आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता आधारित ढांचे के साथ नए कलेवर में नजर आएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और अन्य उभरते क्षेत्रों में अधिक दक्ष बनाना है। संस्थान की सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसके तहत 12 पीजी प्रोग्राम में से 10 एमटेक कोर्स के नाम और स्वरूप में बदलाव किया गया है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानकों के अनुरूप बन सकें। ट्रिपलआईटी में आईटी, ईसीई और एप्लाइड साइंसेज इन तीन विभागो...