एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों के विकास में गणित महत्वपूर्ण
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। एचबीटीयू के गणित विभाग में मंगलवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 'लर्निंग एल्गोरिद्म्स इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स' का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग तकनीकों के विकास में गणित की अहम भूमिका है। पहले दिन तीन तकनीकी सत्र आयोजित हुए। आईआईटी बीएचयू के प्रो. आरके पांडे ने स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाले नए एल्गोरिद्म पर जानकारी दी। विवि के डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने कंप्यूटर विजन और डीप लर्निंग में हो रही प्रगति की जानकारी दी। आईआईटी कानपुर के प्रो. शलभ ने डेटा साइंस में गणित की उपयोगिता को सरल उदाहरणों के साथ समझाया। एचबीटीयू के प्रो. डी परमार, आईआईटी कानपुर की डॉ. दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.