एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पर शिक्षकों ने साझा किए नवाचार
काशीपुर, जुलाई 24 -- काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में शुक्रवार को सीबीएसई की जिला स्तरीय कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विचार-विमर्श कार्यशाला आयोजित हुई। सीबीएसई के लीड स्कूल के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के आठ सीबीएसई विद्यालयों ने भाग लेकर 10 शोध आधारित केस पेपर प्रस्तुत किए। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में अपनाए जा रहे नवाचारों, गतिविधि आधारित शिक्षण और एआई के प्रभावी उपयोग के अनुभव साझा करने का मंच उपलब्ध कराना था। प्रस्तुतियों में समस्या समाधान, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, परियोजना आधारित अधिगम और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.