एआई और ऊर्जा में अमेरिका विवि के साथ काम करेगा उत्तरांचल विवि
देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय और फिचबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी, मैसाचुसेट्स (अमेरिका) कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं शैक्षणिक सहयोग करेंगे। उत्तरांचल विवि के कुलपति प्रो. धरम बुद्धि और फिचबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. संजय कौल के बीच आयोजित बैठक में दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध एवं शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के माध्यम से नवीकरणीय एवं सतत ऊर्जा प्रणालियों की दक्षता बढ़ाने, ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.