एआई-एमएल पर संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम अब 5 अक्तूबर से
रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएसएफडीए) की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए आयोजित 5 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय पर कार्यक्रम अब 5 से 9 अक्टूबर तक सरला बिड़ला विश्वविद्यालय में होगा। पहले यह 7 से 11 सितंबर तक होना था। जेएसएफडीए के कार्यकारी निदेशक सुधीर बाड़ा ने राजकीय विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर कार्यक्रम की संशोधित तिथियों की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि तकनीकी समस्याओं और अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जेएसएफडीए अपने नॉलेज पार्टनर सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के सहयोग से करेगा।16 सितंबर तक भेजना है नामांकनजिन विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व उच्च शिक्षण संस्थानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.