पटना, मार्च 17 -- यह समय एआई को अपनाने का है। चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं करें एआई एक शक्तिशाली उपकरण और तकनीक है। इसका उपयोग समाज, मानवता और स्वयं के लाभ के लिए करें। इसपर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शोध करने का मौका है। अभी इसकी अधिक मांग है। ये बातें आईआईटी पटना के कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला 'ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर: डीप डाइव (टीएडीडी-2026)' के समापन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहीं। संयोजक और कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी विभाग, आईआईटी पटना के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम आधुनिक ट्रांसफॉर्मर-आधारित एआई सिस्टम पर गहन तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें सैद्...