एआई इस्तेमाल नहीं करने वाले डॉक्टर हो जाएंगे रेस से बाहर : डॉ. नवीन
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- एनेस्थीसिया के डॉक्टरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल के लिए सीख लेनी चाहिए, नहीं तो ऐसे डॉक्टर रेस से बाहर हो जाएंगे। यह बात इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा ने कही। वे जमशेदपुर में हीमोडायनामिक मॉनिटरिंग, एनेस्थीसिया में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन विषय पर बिष्टूपुर स्थित एक क्लब में आयोजित सीएमई (कंटीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन) में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि एनेस्थीसिया के डॉक्टरों को इस तरह की जानकारी मिले कि मरीज को सुरक्षित और उत्कृष्ट एनेस्थीसिया मिले। आयोजन अध्यक्ष डॉ. यूके सिंह, जमशेदपुर से आयोजन सचिव डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. अमलान स्वैन, डॉ एस नाग, डॉ. नीलम सिन्हा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में दर्द की नई तकनीक पर चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.