नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्हाइट हाउस में गुरुवार को कहा कि अमेरिका और चीन की जिम्मेदारी है कि वे एआई का विकास अच्छे कामों के लिए करें और उसे सही तरीके से नियंत्रित करें। तेजी से विकसित हो रही यह तकनीक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक के एजेंडे में अहम मुद्दा है। वहीं, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोस्त हैं। दोनों नेताओं की व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक खत्म हो गई। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। शी जिनपिंग ने व्हाइट हाउस में कहा कि हमारे पास एआई को अच्छे कामों के लिए विकसित और नियंत्रित करने की क्षमता भी है और जिम्मेदारी भी। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एआई का विकास हमेशा इंसानों के नियंत्रण में रहे। वहीं, व्हाइट हाउस में अमे...