नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने कहा कि युवा अमेरिका के साथ भारत के व्यापारिक समझौते के खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारा लगाया। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे। वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी। उनके विरोध प्रदर्शन के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.