बरेली, मार्च 4 -- बरेली। सरकारी कर्मचारियों का एआई, आरटीआई आदि की पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। प्रदेश के 142580 कर्मचारियों ने कोर्स कर 712900 सर्टिफिकेट प्राप्त करने थे। अभी तक केवल 198950 सर्टिफिकेट ही जारी हुए हैं। प्रदेश के 68 जिलों में 50 फीसदी से कम सर्टिफिकेट जेनरेट हुए हैं। अन्य जिलों के मुकाबले बरेली की स्थिति बेहतर है। बरेली प्रदेश में छठे स्थान पर चल रहा है। सरकारी कर्मचारियों को अपडेट करने के लिए शासन ने छह कोर्स करने के विषय में पत्र जारी किया था। कर्मचारियों को एआई, आरटीआई, योगा, पीओएसएच एक्ट, जेम पोर्टल और एनईपी का ऑनलाइन कोर्स करना था। कोर्स के बाद ऑनलाइन ही कर्मचारियों के लिए सर्टिफिकेट जारी होना है। प्रदेश में कुल 142580 कर्मचारियों को यह कोर्स करने थे। शासन ने इसके सापेक्ष 712900 सर्टिफिकेट जारी करने का लक्ष्य रखा था। अ...