कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक तंत्र के निर्माण की दिशा में पहल करते हुए कैम्पस एआई प्रमोशन सेल की ओर से प्रथम आउटरीच गतिविधि का शुभारंभ किया गया है। एडुबडी के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित बीसीए एवं बीबीए के 100 शिक्षक एवं प्राचार्यों ने हिस्सा लिया।सीनेट हाल में आयोजित कार्यशाला में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विवि को प्रौद्योगिकी-संचालित प्रशासन, शिक्षण एवं संगणन के केंद्र के रूप में विकसित करना है। विशेष रूप से एआई के माध्यम से उन वर्गों तक भी ज्ञान की सहज पहुंच संभव हो सकती है, जो सामान्यतः अप...