मथुरा, फरवरी 21 -- केडी विश्वविद्यालय के एमबीबीएस विद्यार्थियों के एक दल ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में प्रतिभाग कर चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षिक भ्रमण विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समिट के दौरान छात्र-छात्राओं ने एआई संचालित मेडिकल इमेजिंग, रोग पूर्वानुमान मॉडल, रोबोटिक सर्जरी, टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म तथा स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग उपकरणों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने सत्रों में बताया कि भविष्य में एआई तकनीक रोगों की शीघ्र पहचान, उपचार की सटीकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाएगी। एआई समिट में सहभागिता करने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं में डॉ. राहुल पटेल, डॉ. देवेश पंचोली, अनन्या सौरभ, रिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.