एआई आधारित प्रशिक्षण से प्रशासनिक क्षमता को मिल रही नई दिशा
चंदौली, अप्रैल 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे "मिशन कर्मयोगी" के अंतर्गत आयोजित साधना सप्ताह प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), के माध्यम से सशक्त बनाना है।अप्रैल माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन चार घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिससे कर्मचारी कहीं से भी इसमें भाग ले सकें। प्रशिक्षण में एआई आधारित शिक्षण विधियों, डेटा प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.