कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित इनोवेशन वर्कशॉप का समापन सोमवार को हुआ। द एआई एनहैंस्ड एजुकेटर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों को समय की मांग के अनुरूप नई तकनीकों से परिचित कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी एआई प्रज्ञा मिशन डॉ. अंशु सिंह ने कहा कि विवि एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य कर रहा है। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. गोपाल सिंह तथा संचालन डॉ. रत्नर्त्तु मिश्रा ने किया।

हिंदी हि...