छपरा, मार्च 23 -- छपरा ,हमारे संवाददाता । टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्ष 2024 से 2025 के बीच जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर तक 435 कैंप लगाए गए, जिनमें 42,868 लोगों की जांच की गई। इनमें से 4,331 लोगों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। इस नई तकनीक के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी मरीजों की पहचान पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो गई है। 2025 में 6773 टीबी मरीजों की पहचान हुई हैl यक्ष्मा विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 6,773 टीबी मरीजों की पहचान की गई। इनमें 4,076 मरीज सरकारी संस्थानों और 2,697 मरीज निजी अस्पतालों से चिन्हित हुए। चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मास्टर ट्रेनरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण प्रत्येक पीएचसी में एईएस किट ...