सहारनपुर, जनवरी 30 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के सहारनपुर परिसर स्थित अनुप्रयुक्त गणित एवं वैज्ञानिक संगणना विभाग द्वारा 'जिम्मेदार, नैतिक और सतत क्वांटम-कृत्रिम बुद्धिमत्ता (रेस्क्यू-एआई 2026)' विषय पर राष्ट्रीय प्री-समिट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रो. विमला वाई. रहीं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज देश के विकास, सामाजिक उन्नति और मानव कल्याण का सशक्त माध्यम बन चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में एआई की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार और नैतिक तकनीक के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संरक्षक आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत रहे। तकनीकी सत्रों के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.