मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा 11 व 12 के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की विभिन्न विधाओं में निपुण बनाने के लिए एआई अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गया है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न ऑनलाइन कोर्स कराए जाएंगे। इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण शुरू हो चुका है, जो 9 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 15 अप्रैल से 20 घंटे का ऑनलाइन पाठ्यक्रम आरंभ होगा। मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी बोर्ड के विद्यालयों के विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए लिंक उपलब्ध कराया है। यह वास्तव में विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.