वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नवाचार और उद्यमिता को गति प्रदान करने के लिए बीएचयू स्थित अटल इनक्यूबेशन सेंटर (एआईसी) के महामना फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप और मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) प्रयागराज के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गुरुवार को एआईसी बीएचयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी का निर्णय लिया। समझौते पर एआईसी बीएचयू की ओर से प्रो. पीवी राजीव और एमएनआईटी की ओर से प्रो. आरपी तिवारी ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का प्रमुख उद्देश्य दोनों संस्थानों की ताकत को जोड़ते हुए नवाचार, तकनीकी अनुसंधान, स्टार्टअप इकोसिस्टम और उद्यमिता संस्कृति को सुदृढ़ करना है। समझौते के तहत संसाधन साझाकरण, संयुक्त मेंटरशिप कार्यक्रम, हैकथॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.