अलीगढ़, अगस्त 11 -- अलीगढ़। कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर दिल्ली के इंदिरा भवन में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अलीगढ़ निवासी फिरोजाबाद के पर्यवेक्षक राजेश राज जीवन ने हिस्सा लिया। मथुरा की पर्यवेक्षक प्रीतिमा सिंह, बदांयू के पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, कासगंज के पर्यवेक्षक गिरवर शर्मा, एटा के पर्यवेक्षक अजय शर्मा शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में संगठन को नए सिरे से मजबूती देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने को लेकर बैठक की। यह भी पढ़ें- संगठन सृजित करने का बचा हुआ काम जल्द पूरा करने के निर्देश यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...