प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। जिले की रेडियो ब्रॉकास्टर शिक्षिका, लेखिका और कवयित्री के राशि बदालिया कुमार एआईबी लंदन अवार्ड 2026 की ज्यूरी में शामिल हुई हैं। लगातार सातवीं बार उन्हें यह सम्मान मिला है। वह 20 नवंबर को लंदन में होने वाले कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी सदस्य शामिल होंगी। लंदन स्थित एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग (एआईबी) की ओर से आयोजित यह अवॉर्ड्स दुनिया भर में पत्रकारिता, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करता है। इस वर्ष ज्यूरी पैनल में अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के 19 देशों से 59 विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं, जिनमें भारत का प्रतिनिधित्व के. राशि बदालिया कुमार कर रही हैं। यह भी पढ़ें- जिले के डा.विवेक को आस्ट्रेलिया में मिलेगा भ...