पटना, सितम्बर 25 -- तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल (28 से 30 सितंबर) का असर कम करने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक ने विशेष कदम उठाते हुए 27 सितंबर (रविवार) को देश के सभी सरकारी बैंकों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खुला रखने की अनुमति दी है। इस फैसले का ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने विरोध किया है। एआईबीओए के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को भारतीय संविधान के तहत देश में साप्ताहिक अवकाश घोषित है। इस आशय के गजट नोटिफिकेशन जारी है। लेकिन आरबीआई ने रविवार को तथाकथित ग्राहक हित में बैंक खोलने की सूचना जारी की है। इसका विरोध करते हुए एआईबीओए ने अपने सदस्यों को रविवार को बैंक जाने से मना कर दिया है। साथ ही आरबीआईसे आदेश वापसी की मांग की है。 यह भी पढ़ें- बैंकों में 5 दिन के वर्किंग वीक पर घमासान, सरकार ने यू...