रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन झारखंड राज्य इकाई का तृतीय राज्य सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बैंकिंग क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं तथा संगठन की भावी दिशा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ते कार्यभार, कर्मचारियों की कमी और अधिकारियों के समक्ष उत्पन्न कठिन परिस्थितियों पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। सम्मेलन में नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। नई टीम में साधन दास को अध्यक्ष, घनश्याम श्रीवास्तव को महासचिव, संजय प्रसाद को उप महासचिव तथा निशांत प्रभाकर को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- वैलिडेशन एक्ट का पेंशनरों ने किया विरोध, सांसद को मांग पत्र भेजने का निर्णय सम्मेलन को संबोधित करते...