पटना, जुलाई 20 -- कानून की डिग्री लेकर वकालत करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) में बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 1,75,700 कानून के डिग्रीधारियों ने वकालत करने के लिए परीक्षा दी थी। इनमें 1,10,909 लड़के और 64,784 लड़कियां और आठ ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे। इनमें 42,757 बेटियों ने परीक्षा पास की। 73,045 लड़कों को सफलता मिली। तीन ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में पास करने में कामयाब रहे। सात जून को देशभर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 5 लड़िकयों और 15 लड़कों का परिणाम रोका गया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कमेटी के फैसले के बाद इनका रिजल्ट घोषित किया जायेगा। इस परीक्षा में कुल 1,15,805 अभ्यर्थी पास हुए। बिहार से इसमें 822 लड़कियां और 2,266 लड़के शा...