बिजनौर, अगस्त 28 -- अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ने उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) में चल रहे आंतरिक गतिरोध को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। महासंघ की राष्ट्रीय बैठक में अन्य मुद्दों के साथ ही फुपुक्टा के सुचारू संचालन और संगठनात्मक समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया। बैठक में फुपुक्टा द्वारा लखनऊ अधिवेशन में एआईफुक्टो ‌के नाम पर लिए गए चंदे का आंशिक भाग एआईफुक्टो में जमा करने, ‌ चंदे के शेष भाग का हिसाब ना देने, ‌ उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में ‌ निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं शिक्षकों ‌ की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार मंथन हुआ। बैठक में शिक्षकों के राष्ट्रीय नेतृत...